हिमाचल के सिरमौर में हादसाः खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, तीसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sirmaur accident: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में सड़क हादसा हुआ है. सिरमौर की नौहराधार तहसील के तहत चड़ाना के समीप बीती देर रात एक स्विफ्ट कार खाई में गिर गई. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

शनिवार की भोर में संगड़ाह पुलिस ने को दुर्घटना की जानकारी मिली. इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. घायल को तत्काल अस्पताल भेजवाने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भेज दिया.

संगड़ाह पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा भोर में करीब 3:00 बजे हुआ. जब कार नंबर एचपी 88ए 6058 चड़ाना के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान गुलशन पुत्र राम विसाग वीपीओ कौल मोजरा तहसील टीटागढ़ जिला सिमडिंग झारखंड और नरेश कुमार पुत्र बारुराम वीपीओ कुलग तहसील एवं जिला शिमला के रूप में हुई.

हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल है. चालक की पहचान विपिन कुमार पुत्र मलकियत निवासी चितरला डाकघर देयाना तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है. जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत और चालक के घायल होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सिरमौर पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

Latest News

पेट्रोल-डीजल पर संकट: होर्मुज तनाव से तेल के दाम उछले, दुनिया भर में महंगाई का खतरा

होर्मुज तनाव के चलते तेल की कीमतों में उछाल. पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका, वैश्विक बाजार में हलचल.

More Articles Like This