हैदराबाद में हादसा: सात मंजिल इमारत गिरी, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hyderabad building collapsed: तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, राजधानी हैदराबाद के मधापुर इलाके के अंजैया नगर में एक सात मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई. इस हादसे में कम से कम अभी तक दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव टीम की ओर से युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस हादसे में अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया. बताया जा रहा है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं.

हादसे के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर राहत और बचाव दल पहुंच गई. बचाव दल मलबे को हटाने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल, मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Latest News

CJP प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया, घर पहुंची 30 से ज्यादा जवानों की टीम

Dhruv Rathee Detained: यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है. दिल्ली...

More Articles Like This

Exit mobile version