ट्रंप के 40 करोड़ डॉलर के बॉलरूम का नही रुकेगा काम, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

White House Ballroom: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में प्रस्तावित नए बॉलरूम के निर्माण को फिलहाल जारी रखने की कोर्ट से अनुमति मिल गई है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने शुक्रवार को अस्थायी रोक आदेश जारी कर निचली अदालतों के उन फैसलों पर फिलहाल रोक लगा दी, जिनके चलते इस प्रोजेक्ट का काम बंद करना पड़ता. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अभी यह तय नहीं किया है कि बॉलरूम परियोजना कानूनी है या नहीं. ऐसे में परियोजना की अंतिम कानूनी स्थिति पर अदालत का फैसला अभी बाकी है.

क्या है बॉलरूम का विवाद?

कोर्ट के दस्तावेजों में ट्रंप प्रशासन ने बताया कि 14 अगस्त तक 40 करोड़ डॉलर की इस निजी फंडिंग वाले प्रोजेक्ट का करीब 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था. दस्तावेजों के अनुसार, लगभग 250 लोगों की टीम दिन में 20 घंटे, सप्ताह के सातों दिन इस परियोजना पर काम कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला उस निर्णय के दो सप्ताह बाद आया है जिसमें वॉशिंगटन की एक फेडरल अपील्स कोर्ट ने 7 अगस्त को कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में नया बॉलरूम बनवाने का काम गैरकानूनी तरीके से कर रहे हैं. ऐसे में अमेरिकी कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया सर्किट ने अपने फैसले पर 14 दिनों की रोक लगाई थी जिससे प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का मौका मिल सके.

कोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा?

इसके अलावा, ऐतिहासिक विरासत संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था नेशनल ट्रस्ट फॉर हिस्टोरिक प्रिजर्वेशन के पक्ष में दिए गए फैसले में कहा गया था कि अक्टूबर 2025 में केवल तीन दिनों के अंदर ट्रंप ने ‘वादा की गई सलाह-मशविरा प्रक्रिया पूरी किए बिना और कांग्रेस की अनुमति लिए बिना’ पूरे ईस्ट विंग को गिरा दिया था. जिसका मकसद निजी धन से 90,000 वर्ग फुट का एक विशाल बॉलरूम बनाना था, जिस पर कांग्रेस की कोई निगरानी नहीं थी.
बता दें कि व्हाइट हाउस में बॉलरूम विस्तार वाली ट्रंप की योजना को व्हाइट हाउस और कांग्रेस में उनके कई सहयोगियों का समर्थन मिला है, लेकिन कांग्रेस के कुछ रिपब्लिकन लॉमेकर्स ने भी इस परियोजना को लेकर चिंता और आपत्ति जताई है.

ट्रंप ने क्या कहा?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version