Jalandhar Accident: पंजाब से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां हादसा जालंधर में शनिवार की सुबह हुआ. मकसूदां बाईपास हाईवे पर एक हाई स्पीड कार ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार में सवार सभी तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.
खड़े ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराई कार
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से मकसूदां बाईपास हाईवे पर जा रही थी. इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से कार की टकरा गई. ट्रक से टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.
-1786161436677.webp)
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. दुर्घटनाग्रस्त कार और सड़क पर खड़े ट्रक के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई. पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाने का प्रयास शुरू किया.
फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे तीनों युवकों के शवों को बाहर निकाला. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हैं.

