‘जारी रहेगी बातचीत, लेकिन आत्मसमर्पण नहीं करेंगे’: अमेरिका को पेजेशकियन की धमकी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Us Iran Conflict: हमारा देश अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बातचीत जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है. ये बातें ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कही. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि तेहरान को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता.

ये बातें पेजेशकियन ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार में कहीं. यह साक्षात्कार उनके कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ. उन्होंने ईरान सरकार के अमेरिका के साथ बातचीत में शामिल होने और युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करने के फैसले का बचाव किया.

क्या कहा ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ने?

पेजेशकियन ने कहा कि जब तक अमेरिका समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करता रहेगा, तब तक ईरान भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाता रहेगा. उन्होंने आगे कहा, जहां भी वे (अमेरिकी पक्ष) अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने में विफल रहते हैं, वहां हमारी आगे अपनी प्रतिबद्धता निभाने की कोई जिम्मेदारी नहीं है.

पेजेशकियन ने इस सप्ताह की शुरुआत में उन अटकलों को खारिज किया था कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने कहा था कि वह पूरी मजबूती के साथ अपना काम जारी रखेंगे. उनके ये बयान ईरान के नेतृत्व में समझौते को लेकर कथित ‘मतभेद’ की खबरों के बीच आए.

ईरान और अमेरिका ने जून में अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इसके तहत दोनों देशों को अंतिम समझौते पर पहुंचने के लिए 60 दिनों के अंदर बातचीत करनी थी. हालांकि, दोनों देशों के बीच फिर से बढ़े तनाव के कारण अब इन बातचीत का भविष्य साफ नहीं है.

होर्मुज के पास सुनाई दीं दो धमाकों की आवाजें

इस बीच, गुरुवार रात ईरान के दक्षिण में स्थित होर्मोजगान प्रांत के केश्म द्वीप पर दो धमाकों की आवाज सुनी गई. अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी के मुताबिक, ये धमाके होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रवेश क्षेत्र में ईरानी सशस्त्र बलों और ‘दुश्मन’ के बीच हुई कार्रवाई के कारण हुए.

तस्नीम ने जानकार सूत्रों के हवाले से बताया कि धमाकों की आवाज रात करीब 9:40 बजे (स्थानीय समय के अनुसार) सुनी गई. एजेंसी ने यह भी कहा कि ईरानी नौसेना की इस कार्रवाई में क्या ‘उपलब्धियां’ हासिल हुईं, इसकी जानकारी आने वाले घंटों में दी जाएगी.

Latest News

पूजा के लिए शंख खरीदने समय ऐसे करें असली और नकली की पहचान

Real Puja Shankh: बाजार से शंख खरीदते समय अक्सर लोग उसकी खूबसूरती देखकर मोहित हो जाते हैं, लेकिन असली...

More Articles Like This