कैथल में हादसा: रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कैथलः हरियाणा से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां कैथल के चीका में बुधवार की सुबह पटियाला रोड पर पंजाब रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दो किशोरों की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

चार लोग गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार, पटियाला रोड पर पंजाब रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार प्रवासी मजदूरों 15 वर्षीय चांदनी और 17 वर्षीय महेश की मौत हो गई. जबकि प्रवासी मजदूर महिला अनु, मालती, ताली व फुलवा को गंभीर रूप से घायल हो गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मके पर पहुंच गई. ततत्काल एंबुलेंस से घायलों को पहले गुहला के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटियाला रेफर कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच में जुट गई.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version