कैथल में हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन युवकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कैथलः हरियाणा से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार की भोर में कैथल में नेशनल हाईवे 152 डी पर एक स्कॉर्पियो की ट्रक की टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

नेशनल हाईवे 152 डी पर करोड़ा गांव के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे कैथल में नेशनल हाईवे 152 डी पर करोड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक से पीछे से टकरा गई. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
घटना की सूचना मिलने पर पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची. मृतकों की पहचान सतनाली जिला के महेंद्रगढ़ निवासी कृष्ण, सुदीप और परविंदर के रूप में हुई.

चंडीगढ़ जा रहे थे स्कॉर्पियो सवार
पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया. बताया गया है कि तीनों युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर गांव से चंडीगढ़ जा रहे थे.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version