कांगड़ा में हादसाः ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दंपती की मौत, बच्ची घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

शिमलाः हिमाचल प्रदेश भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां गुरुवार की देर रात कांगड़ा जिले में ट्रक और कार में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां दंपती की मौत हो गई, वहीं एक बच्ची घायल हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

मौके पर हुई पति-पत्नी की मौत
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात करीब 12 बजे कांगड़ा के देहरा में डीएसपी देहरा के आवास के सामने एनएच 503 (ब्यास नदी पुल के साथ लोअर सुनहेत) पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई. जबकि 14 साल की भांजी घायल हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार दंपती ज्वालाजी के साथ लगते गांव गुम्मर के रहने वाले थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This