कर्नाटक में हादसा: बस से टकराई कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

विजयपुरः कर्नाटक से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

मंगोली के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह हुआ. मंगोली के पास एक तेज रफ्तार कार और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि एसयूवी कार सोलापुर जा रही थी, इस दौरान वह मुंबई-बल्लारी बस से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

दुर्घटना की वजह से मार्ग पर लगा जाम

इस हादसे में कार सवार पांच लोगों और बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के मार्ग पर होने की वजह से आवागमन प्रभावित हो गया, जिससे जाम लग गया. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को वाहनों से निकलवाया. इसके बाद वाहनों को मार्ग से हटाकर आवागमन सुचारू कराया. पुलिस घटना की जांच करते हुए शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान करने में जुटी है.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version