कासगंज में हादसाः आंधी-बारिश के दौरान गिरी मकान की छत, परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन बच्चे घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kasganj House Collapse: यूपी के कासगंज में आधी-बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई. मकान की छत गिरने से जहां तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में शनिवार की सुबह तेज आंधी-बारिश के दौरान एक पुराने मकान के छत गिर गई. इसके मलबे में दबकर वीरभान (30 वर्ष), उनकी पत्नी नीलम (27 वर्ष) और तीन वर्षीय बेटी काव्या की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 10 वर्षीय काजल, 7 वर्षीय सूरज और 5 वर्षीय किरन गंभीर रूप से घायल हो गई. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी

घटना की सूचना मिलने पर डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल तथा अस्पताल पहुंचे. घटना की जानकारी लेते हुए घायलों का हाल जाना. पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

सस्ता सामान और बेस्ट डील खोजने का नया तरीका, 5 में से 4 भारतीय शॉपिंग के लिए लेंगे AI की मदद

Festive Shopping AI: त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में खरीदारी का माहौल तेज हो जाता है. कपड़े, मोबाइल,...

More Articles Like This

Exit mobile version