‘अमेरिका-ईरान समझौते पर सहमत, जल्द होगी डील’, पाकिस्तानी PM शहबाज़ शरीफ़ ने किया बड़ा दावा

Islamabad: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते की बुनियादी शर्तों पर सहमत हो चुके हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि अब इस समझौते को अंतिम रूप देने की भी प्रक्रिया चल रही है. हालांकि शहबाज के इस दावे पर फिलहाल वैश्विक नेतृत्व को भरोसा नहीं है, क्योंकि एक्सपर्यस का कहना है कि पाकिस्तान ऐसे दावे कई बार कर चुका है, जो हर बार नाकाम साबित हुए हैं.

अपनी भूमिका बढ़ाने की कोशिश

अगर देखा जाए तो पाकिस्तान क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर अपनी भूमिका बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उसने अब अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते में भी अपनी अहम भूमिका होने का दावा किया है. शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों देशों ने एक अंतिम, आपसी सहमति वाले मसौदे” की मुख्य शर्तों पर सहमति बना ली है.

मध्यस्थता की कोशिशों में सक्रिय भूमिका

उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने मध्यस्थता की कोशिशों में सक्रिय भूमिका निभाई है और वह अमेरिका तथा ईरान दोनों के साथ अगले कदमों पर काम कर रहा है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि शांति शायद पहले कभी इतनी करीब नहीं थी, जितनी आज दिखाई दे रही है. यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब इस सप्ताह ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तीन दिनों तक चली सैन्य झड़पों ने पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया था.

तेल और गैस आपूर्ति मार्गों को लेकर भी चिंताएं

क्षेत्रीय तनाव इतना बढ़ गया था कि तेल और गैस आपूर्ति मार्गों की सुरक्षा को लेकर भी वैश्विक चिंताएं बढ़ गई थीं. हालांकि अब कूटनीतिक प्रयासों में तेजी आने के बाद संघर्ष समाप्त होने की उम्मीद दिखाई दे रही है.

इसे भी पढ़ें. असमः भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 जोरहाट में क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This

Exit mobile version