केन्या में हादसाः हेलीकॉप्टर क्रैश, इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख सहित सात लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kenya Helicopter Crash: मध्य केन्या बड़ी खबर सामने आई है. यहां साम्बुरु काउंटी में बुधवार को पर्यटकों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में जान गंवाने वालों में इक्वाडोर के राष्ट्रीय खुफिया केंद्र के प्रमुख मिशेल सेन्सी-कोंटुगी, उनकी पत्नी और पांच अमेरिकी नागरिक शामिल हैं.

केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (KCAA) के मुताबिक, यह दुर्घटना राजधानी नैरोबी के उत्तर में स्थित साम्बुरु काउंटी में हुई. यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 09:13 बजे हुआ, जब विमान लोइसाबा वाइल्डलाइफ रिजर्व से रवाना हुआ. खराब मौसम और अंधेरा होने के चलते राहत बचाव कार्य में देरी आई.

अंधेरे की वजह से राहत बचाव कार्य में हुई देरी

केन्या रेड क्रॉस द्वारा दोपहर में X पर शेयर की गई तस्वीरों में दुर्घटनास्थल आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दे रहा था. रेड क्रॉस ने कहा कि दुर्गम भूभाग के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है.

विमान दुर्घटना जांच विभाग (एएआईडी) के निदेशक फ्रेडरिक काबुंगे के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में एक पायलट और छह यात्री सवार थे, जिसमें कोई भी जीवित नहीं बचा है. साम्बुरु काउंटी के पुलिस प्रमुख डेविड नकोरोई ने कहा, “अंधेरा होने और दुर्घटनास्थल की जटिल परिस्थितियों के कारण कल तक अभियान स्थगित कर दिया गया है.”

पांच अमेरिकी नागरिकों की जान गई

अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस दुर्घटना में पांच अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई, लेकिन उन्होंने उनकी पहचान नहीं बताई. हालांकि, स्पेनिश भाषा के प्रसारक टेलीमुंडो ने घोषणा की कि फ्लोरिडा में उसके एक वरिष्ठ प्रबंधक, जोस अल्बर्टो सुआरेज़ की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई है.

इक्वाडोर के परिवहन मंत्री रॉबर्टो लुक ने कहा कि खुफिया प्रमुख मिशेल सेन्सी-कोंटुगी और उनकी पत्नी मृतकों में शामिल थे। लुके ने X पर लिखा, “आज मिशेल और स्टेफनी हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए. उनके परिवार, खासकर उनके बच्चों और माता-पिता के बारे में सोच रहा हूं.

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This

Exit mobile version