किश्तवाड़ में हादसाः घर में लगी आग, मां और दो बच्चों की जलकर मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मूः जम्मू-कश्मीर आग लगने की घटना की खबर आ रही है. यहां आज तड़के किश्तवाड़ जिले में एक घर में आग लग गई. इस घटना में एक महिला और उसके दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

आग की लपटों में फंसे मां और बच्चे
जानकारी के अनुसार, द्रबशल्ला के बधात-जशर गांव निवासी खुर्शीद अहमद के घर में सोमवार को तड़के करीब साढ़े चार बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई. अंदर सो रही खुर्शीद की पत्नी और दो बच्चे अंदर आग की लपटों के बीच फंस गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नाजिया बेगम, उनकी बेटी अमीना और उनके बेटे रिजवान के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. घटना की जांच जारी है.

Latest News

सर्बियाः PM पद के लिए मैदान में उतरे पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक, विरोध में हजारों लोग सड़कों पर

Serbia Elections: सर्बिया में संसदीय चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले सियासी फिजां गर्म हो गई है. गुरुवार को...

More Articles Like This

Exit mobile version