सऊदी अरब में बढ़ा तनावः तेल कंपनी अरामको ने कर्मचारियों को मुख्यालय खाली करने को कहा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saudi Arabia Houthi Conflict: सऊदी अरब में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. सऊदी अरब की दिग्गज तेल कंपनी अरामको ने गुरुवार को अपने मुख्यालय से बाकी बचे कर्मचारियों को भी खाली करने का आदेश दिया है. एएफपी को यह जानकारी दो सूत्रों ने दी. पूर्वी सऊदी अरब स्थित मुख्यालय पर पिछले हफ्ते हुए हमले के बाद गैर-जरूरी कर्मचारी पहले से ही घर से काम कर रहे थे.

सूत्रों के मुताबिक, अब बाकी कर्मचारियों को भी अगले आदेश तक घर से काम करने को कहा गया है. एक सूत्र ने कहा कि कर्मचारियों के लिए इवैक्यूएशन ऑर्डर जारी किया गया, कोई खास वजह नहीं बताई गई. आवासीय इलाकों को बंद या खाली नहीं किया गया है. यह आदेश दमाम्म एयरपोर्ट पर देर रात हुए हमले के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हुए.

हूती हमलों का असरईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों से सऊदी अरब में व्यापक व्यवधान उत्पन्न हो गया है. रियाद एयरपोर्ट कई दिनों तक बंद रहा और एक बड़े निवेश सम्मेलन को टालना पड़ा. पिछले बुधवार को हूतियों ने अरामको मुख्यालय को निशाना बनाने का दावा किया था.

सऊदी अधिकारियों ने कहा कि अरामको के ऑपरेशंस सेंटर वाले इलाके में एक इमारत पर हमला हुआ। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि टावर की ऊपरी तीन मंजिलें नष्ट हो गईं. हाल के हफ्तों में सऊदी नागरिक बुनियादी ढांचे, खासकर तेल सुविधाओं और एयरपोर्ट्स पर हूती हमले अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गए हैं.

इस महीने एयरपोर्ट्स पर हमलों में 22 लोगों की जान जा चुकी हैं. गुरुवार को सऊदी अरब ने रियाद और पवित्र शहर मदीना के इलाकों में चार ड्रोन को मार गिराने का दावा किया.

ये हमले जुलाई में यमन गृहयुद्ध में सालों पुराने युद्धविराम के टूटने के बाद शुरू हुए. हूतियों ने सऊदी अरब की समुद्री नाकाबंदी घोषित की और जहाजों, इलाकों तथा तेल सुविधाओं पर हमले शुरू कर दिए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version