कुल्लू में हादसा: चोईनाला में हादसे का शिकार हुई कार, 4 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कुल्लूः कुल्लू से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां थाना आनी के अंतर्गत राणाबाग-करशाला मार्ग पर चोईनाला में एक मारुति आल्टो कार हादसे का शिकार हो गई. पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनी से पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हुई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान चालक सुरेंद्र कुमार (40 वर्ष) पुत्र धर्मचंद, सुशील कुमार (36 वर्ष) पुत्र मनसा राम निवासी बिशल डाकघर डिगेढ, बीर सिंह (43 वर्ष) पुत्र मोती राम और संजीव कुमार (34 वर्ष) पुत्र रोशन लाल, निवासी खनेरी डाकघर डिगेढ के रूप में हुई है. इसदुर्घटना पर आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है और मौके की ओर रवाना हो गए हैं. यह दुर्घटना किन कारणों से हुई, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है.

Latest News

TRAI Rules: ट्राई ने जारी किए नए दूरसंचार इंटरकनेक्शन नियम, 1 जनवरी 2027 से होंगे लागू

TRAI New Rules: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार क्षेत्र में इंटरकनेक्शन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा...

More Articles Like This

Exit mobile version