कुरुक्षेत्र में हादसाः डिवाइडर से टकराई हाई स्पीड कार, पति-पत्नी सहित तीन की मौत, बेटा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कुरुक्षेत्रः हरियाणा से भीषण सड़क हादसे का खबर सामने आई है. यहां हादसा कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 पर पिपली-शाहाबाद के बीच में गांव खानपुर कोलियां के पास हुआ. एक हाई स्पीड कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई. बेटा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

हादसे में मौके पर हुई तीन लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही एक तेज रफ्तार कार के अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

काफी प्रयास के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला. मृतकों की पहचान बृजभूषण (83 वर्ष), उनकी पत्नी कांता (80) और भारत के रूप में हुई है, वह दिल्ली के नांगलोई के निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं बृजभूषण का बेटा तरुण (53 वर्ष) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है.

दिल्ली से अपनी रिश्तेदारी में चंडीगढ़ जा रहे थे कार सवार

पुलिस के अनुसार, चारों लोग दिल्ली से अपनी रिश्तेदारी में चंडीगढ़ जा रहे थे. कार भारत चला रहा था. गांव खानपुर कोलियां के पास पहुंचते ही कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई. पुलिस ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में रखवावा गया है. मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.

Latest News

Varanasi: पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- ‘सपा-कांग्रेस ने महिलाओं को हक से वंचित रखा, अब कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूंगा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण, विकास परियोजनाओं और कनेक्टिविटी पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version