Accident In Lakhimpur: बीती देर रात लखीमपुर भीषण सड़क हादसा हो गया. मैगलगंज नेशनल हाईवे पर एक हाईस्पीड वैगनआर कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई. इस हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
हरिद्वार से परिवार के साथ सुल्तानपुर लौट रहे थे विमल सिंह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर निवासी विमल सिंह परिवार के साथ वैगनआर कार हरिद्वार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सोमवार की देर रात हरदोई जिले के लखीमपुर के मैगलगंज नेशनल हाईवे पर जहानीखेड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रॉली में फंस गई.
फरार हुआ ट्रैक्टर चालक
ट्रैक्टर चालक कार को करीब दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ मैगलगंज थाना क्षेत्र तक ले आया. चपरतला के पास जब लोगों नजर पड़ी तो ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया. इसके बाद चालक फरार हो गया. सूचना मिलने पर मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया.
हादसे में इन लोगों की हुई मौत और ये हुए घायल
इस हादसे में विमल सिंह पटेल (50 वर्ष), उनकी पत्नी वंदना सिंह (45 वर्ष) और अलिख्या वर्मा की मौत हो गई. मृतक विमल सिंह पटेल के बच्चे रूबी पटेल और वीर पटेल व विमल सिहं का साला गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हैं.