महाराष्ट्र में हादसाः पलटा तेज रफ्तार ट्रक, चार मजदूरों की मौत, 13 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबईः सोमवार को तड़के महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार एक ट्रक पलट गई. इस हादसे में जहां चार मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 13 घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया
हादसे की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि यह हादसा पिशोर घाट सेक्शन में हुई, जब गन्ने से भरा ट्रक कन्नड़ से पिशोर जा रहा था. तेज रफ्तार की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया. ट्रक पर 17 मजदूर सवार थे.

गन्ने के ढेर में फंसे मजदूर
अधिकारी ने बताया कि ट्रक पलटने के बाद मजदूर सड़क पर गिर गए और गन्ने के ढेर के ढेर में नीचे फंस गए. उन्होंने बताया कि बाद में चार मजदूरों की मौत हो गई और 13 को जिंदा बाहर निकाला गया. घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This