मैनपुरी में हादसा: अज्ञात वाहन ले उड़ा साइकिल सवार तीन लोगों की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mainpuri Accident: आगरा से सड़क हादसे की खबर आ रही है. शनिवार की मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने साइकिल सवारों को रौंद दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना बेवर थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

साइकिल से राशन लेने जा रहे थे तीनों
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह बेवर के खाकेताल निवासी सिंहलाल सिंह शाक्य, खेम करन सिंह और विनोद कुमार सिंह शनिवार सुबह साइकिल से राशन का सामान लेने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान विद्या कोल्ड स्टोर के सामने तीनों को अज्ञात वाहन तीनों को रौंदते हुए फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल होने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों के साथ ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फरार चालक की तलाश में जुट गई.

Latest News

जन्माष्टमी व्रत में क्या हैं संकल्प का महत्व, इस विधि से करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा

Janmashtami 2026: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के व्रत को विशेष महत्व दिया गया है. इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस...

More Articles Like This