मनाली में हादसाः गहरे नाले में गिरी बेकाबू कार, दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manali Car Accident: शुक्रवार की आधी रात के बाद हिमाचल के मनाली शनग पलचान मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया. एक बेकाबू कार 20 फीट गहरे नाले में गिर गई. इस दुर्घटना में जहां दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब एक क्लब हाउस के पास एक अनियंत्रित कार मनालसु नाले में गिर गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अल्मोड़ा उत्तराखंड निवासी जयंत तिवारी ने रात एक बजे पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि काले रंग की जिमनी एचपी 26 ए 0011 लगभग 20 फीट नीचे मनालसु नाले में गिरी हुई थी. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की तत्काल पहुंचाया.

इस रूप में हुई मृतकों और घायलों की पहचान

मृतकों की पहचान रोहित कुमार पुत्र नेत्र सिंह उम्र (32 वर्ष) निवासी झीडी डाकघर नगवाईं जिला मंडी और करुण बोध पुत्र बाबू लाल निवासी गांव व डाकघर बजौरा तहसील कुल्लू जिला कुल्लू के रूप में हुई है. घायलों में विवेक पुत्र डीने राम झीडी डाकघर नगवाईं जिला मंडी, नरेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश गांव केउली डाकघर थुनाग जिला मंडी और उर्मिला पुत्री प्रेम सिंह हाथीथान डाकघर भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

थाना प्रभारी मनाली मुनीश शर्मा ने बताया

थाना प्रभारी मनाली मुनीश शर्मा ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. उन्होंने बताया कि घायलों का मनाली अस्पताल में उपचार जारी है.शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Vakrasana Benefits: घंटों बैठने से कमर-पीठ हो गई है अकड़ने? रोज करें ये आसान योगासन, मिल सकते हैं कई फायदे

लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए वक्रासन एक उपयोगी योगासन माना जाता है. इसके नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बनाए रखने, कमर और कंधों के खिंचाव को कम करने और पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. जानें वक्रासन करने का सही तरीका और इसके फायदे.

More Articles Like This