मध्य प्रदेश के मंडला में हादसा: गणेश पंडाल में उतरा करंट, चार लोगों की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. यहां गणेश पूजन की खुशियां मातम में बदल गई. गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे चार लोगों की करंट लगने की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए. यह हादसा मंडला के नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में हुआ.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में करीब सात से आठ युवक सो रहे थे. इसी बीच शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे पंडाल में करंट फैल गया. इसकी जद में आने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए.

तत्काल सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया. प्रियांशु की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहीं, दो घायलों का नैनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हादसे की सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के संबंध में जानकारी ली. मृतकों की पहचान जैनू भांवरे (19 वर्ष), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24 वर्ष) के रूप में हुई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच कर रही है.

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This

Exit mobile version