मऊ में हादसा: ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, पांच की मौत, लोग लौट रहे थे शादी समारोह से

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mau Accident: शुक्रवार की देर रात यूपी के मऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकरा गई. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए शादी समारोह से लौट रहे थे.

दूसरे लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो

जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में बरसातपुर-अहिरानी हाईवे पर शुक्रवार की देर रात करीब 2:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. जब एक स्कॉर्पियो कार अचानक अनियंत्रित होकर अपनी लेन से दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई.

स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौके पर हुई मौत

दोनों वाहनों के बीच की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में उनके साथ मौजूद एक पालतू कुत्ते की भी जान चली गई. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई.

रांची में पुत्री की शादी संपन्न कराकर लौट रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि मृतक परिवार रांची में अपनी पुत्री की शादी संपन्न कराकर गोरखपुर के रानीडीहा गांव लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मऊ के मोर्चरी हाउस भेज दिया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान विनय श्रीवास्तव (53 वर्ष), उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48) और पुत्र कृतार्थ श्रीवास्तव (27 वर्ष), रविन्द्र यादव (20 वर्ष) और पुरुषोत्तम कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई. रविन्द्र यादव और पुरुषोत्तम कुमार बिहार के गया जिले के मटीहानी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.

Latest News

वैज्ञानिकों ने धरती पर उतारा सूरज! जानिए क्या होगा इसका काम

India Artificial Sun: चांद तारे तोड़ने की बात आपने सुनी होगी, लेकिन अब भारतीय वैज्ञानिकों ने सूरज तोड़ने वाली...

More Articles Like This