मुरादाबाद में हादसा: कालरूपी बोलेरो ने ली पति-पत्नी और दो मासूमों की जान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुरादाबादः यूपी के मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक बेकाबू बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को कुचल दिया, जिससे चारों की मौत हो गई. टक्कर के बाद बोलेरो ट्रक से टकरा गया. यह हादसा दिल्ली हाईवे पर पाकबड़ा थाने के सामने हुआ.

सड़क किनारे खड़े थे पति-पत्नी और दो बच्चे
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर बाद फुरकान (30 वर्ष) निवासी काशीपुर थाना गंज रामपुर अपनी पत्नी सीमा (28) और दो मासूम बच्चों के साथ सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बेकाबू बोलेरो ने चारों को टक्कर मार दिया, जिससे चारों हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े और बोलेरो से कुचल गए, जिससे चारों की मौत हो गई.

दुर्घटना के बाद खड़े ट्रक से टकराया बोलेरो
दुर्घटना के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर की तेज आवाज सुनकर थाने में काम कर रहे पुलिसकर्मी दौड़कर बाहर आए. ट्रक से टकराने के बाद बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वाहन में सवार घायल वेंद्र मिश्रा (सीतामढ़ी, बिहार) और सुनीता रानी (डिडौली, अमरोहा) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों में फुरकान, उनकी पत्नी सीमा और दो बच्चों शामिल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया गया है कि फुरकान लोगों से पैसे मांगकर परिवार का भरण-पोषण करता था.

हादसे की वजह से मार्ग पर लगा जाम
हादसे के बाद बोलेरो ट्रक में घुसकर फंस गई. इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया और जाम लग गया. पुलिस ने वाहन को क्रेन के माध्यम से सड़क से हटवाया और आवागमन सुचारु कराया. किया.

सीओ हाईवे कुलदीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि दुर्घटना की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि बोलेरो की गति काफी अधिक थी. पुलिस ने बोलेरो सवार घायलों से पूछताछ कर रही है.

Latest News

Tata Motors News: जगुआर लैंड रोवर में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी, UK में 4,000 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली Jaguar Land Rover में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले दो साल में UK में करीब 4,000 कर्मचारियों को नौकरी से हटा सकती है. जानें इसके पीछे की वजह और अमेरिकी टैरिफ का JLR पर असर.

More Articles Like This