दिल्ली में आज फिर CJP का हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर 7 लेयर की बैरिकेडिंग; ट्रैफिक डायवर्ट, बाजार बंद

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CJP Protest: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को जंतर-मंतर पर एक बार फिर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. इस विरोध-प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (AAP), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के भी शामिल होने की संभावना है. प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है.

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है. वहीं, यातायात पुलिस ने नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में संभावित ट्रैफिक बदलाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है. ऐसे में रविवार को राजधानी के प्रमुख मार्गों पर लोगों को यातायात संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से अपने-अपने शहरों में जंतर-मंतर की तर्ज पर विरोध दर्ज कराने की अपील की है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि SIR से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.

सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी CJP Protest

प्रदर्शनकारियों के दोबारा (CJP Protest) जुटने की घोषणा के बाद जंतर-मंतर और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. प्रदर्शन स्थल पर सात स्तर की बैरिकेडिंग लगाए जाने की जानकारी सामने आई है. इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों के जरिए इलाके की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस की ओर से रिकॉर्डेड संदेशों के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है. प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके.

सीमाओं पर भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं

दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं. बाहर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 भी लागू है.

30 प्रमुख स्थानों पर बदल सकता है ट्रैफिक रूट

CJP के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के लिए विशेष यातायात परामर्श जारी किया है. एडवाइजरी के मुताबिक, रविवार सुबह 6 बजे से हालात के अनुसार अलग-अलग मार्गों पर यातायात प्रतिबंध या डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. जंतर-मंतर के अलावा कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, पटेल चौक और आसपास के प्रमुख चौराहों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है. आईटीओ और धौला कुआं जैसे व्यस्त इलाकों में भी वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है. यातायात पुलिस की ओर से करीब 30 प्रमुख स्थानों पर जरूरत के मुताबिक मार्ग परिवर्तन किए जाने की संभावना जताई गई है.

यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह

संभावित ट्रैफिक जाम और मार्ग परिवर्तन को देखते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों और हवाई अड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों को पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है. लोगों से यह भी कहा गया है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें और बाहर निकलने से पहले यातायात पुलिस की ताजा एडवाइजरी जरूर देख लें. प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात की स्थिति पर प्रशासन की नजर रहेगी. ऐसे में नई दिल्ली और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों के लिए रूट की पहले से जानकारी लेना और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना उपयोगी हो सकता है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को देंगे 13 हजार करोड़ की परियोजना की सौगात

Latest News

Delhi Traffic Alert: आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो स्टेशन भी बंद; घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है....

More Articles Like This