CM योगी ने दिए निर्देशः दुर्गा पूजा और दशहरा पर करे सुरक्षा के कड़े प्रबंध, श्रद्धालुओं को न हो परेशानी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान यातायात बाधित न हो. सीएम योगी ने दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा के साथ यातायात भी सुचारू रूप से चलता रहे. गोरखपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा और दशहरा की तैयारियों, कानून-व्यवस्था तथा विकास कार्यों की समीक्षा की.

सीएम योगी ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा समितियों से बातचीत कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित न हों और पंडालों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे. उन्होंने त्योहार के दौरान साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के भीतर रखने और विसर्जन के लिए उपयुक्त स्थान तय करने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि जहां कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं, वहां ही मूर्तियों का विसर्जन कराया जाए और विसर्जन मार्गों पर अतिक्रमण न हो.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विसर्जन मार्गों का पहले से निरीक्षण करने और बिजली के तारों और जर्जर खंभों को बदलने का निर्देश भी दिया, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. बैठक में मुख्यमंत्री ने नदियों के जलस्तर की जानकारी ली और बाढ़ तथा भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की.

सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा पर सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए. जो भी अशांति फैलाए या फैलाने की कोशिश, करें उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This