मुरादाबाद में हादसाः अज्ञात वाहन ले उड़ा बाइक सवार तीन दोस्तों की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुरादाबादः मुरादाबाद से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां पाकबड़ा थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित विलसोनिया स्कालर्स होम के सामने ब्रिज पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

तीनों दोस्त बाइस से निकले थे बारिश का आनंद लेने
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर तीन दोस्त में बारिश का आनंद लेने के लिए बाइक से निकले थे. इसी दौरान रात करीब एक बजे दिल्ली रोड स्थित विलसोनिया स्कालर्स होम के सामने ब्रिज पर अज्ञात वाहन में बाइक सवारों को कुचलते हुए निकल गया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
इस हादसे में हादसे में चाउ की बस्ती लाइनपार मझोला निवासी तीनों दोस्त प्रियांशु, प्रशांत पंडित और कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

थाना प्रभारी ने बताया
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों दोस्त बरसात में घूमने के लिए निकले थे. इसी दौरान हादसा हुआ. सीसीटीवी की मदद से बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है. जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version