MP में हादसा: शिवराज सिंह चौहान के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन पुलिसकर्मी घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सीहोर: मध्य प्रदेश से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बेदाखेड़ी के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल से देवास जा रहे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बेदाखेड़ी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में वाहन में सवार तीन पुलिस जवान घायल हुए हैं.

खातेगांव संदलपुर जा रहे थे केंद्रीय कृषि मंत्री

घायल जवानों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे. उनका काफिला जैसे ही आष्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेदाखेड़ी के पास पहुंचा तो काफिले में शामिल एक तेज रफ्तार फॉलो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

घायल पुलिसकर्मियों को ले जाया गया अस्पताल

इस हादसे में घायल पुलिसकर्मियों में एएसआई एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला और आकाश अटल शामिल हैं. घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल सीहोर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इनका उपचार चल रहा है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version