Sri Lanka: विपक्ष के नेता सजीथ प्रेमदासा से मिले पीएम मोदी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri Lanka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को श्रीलंका पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने आज कोलंबो में विपक्ष के नेता सजीथ प्रेमदासा से मुलाकात की. इस दौरान भारत-श्रीलंका के संबंधों में उनके योगदान की सराहना की. पीएम मोदी ने प्रेमदासा से मुलाकात के बाद अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “श्रीलंका के विपक्ष के नेता श्री सजीथ प्रेमदासा से मिलकर खुशी हुई.

भारत-श्रीलंका मैत्री को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत योगदान और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की. हमारी विशेष साझेदारी को श्रीलंका में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर समर्थन प्राप्त है. हमारा सहयोग और मजबूत विकास साझेदारी हमारे दोनों देशों के लोगों के कल्याण द्वारा निर्देशित है.

मित्र विभूषण पुरस्‍कार से नवाजे गए PM मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्‍सा लेने के बाद शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे. यहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया. पीएम मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है.  शनिवार को कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने पीएम मोदी को मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया. पुरस्कार मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरा ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. यह श्रीलंका और भारत के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंध और गहरी मित्रता को दिखाता है और इसके लिए मैं श्रीलंका सरकार को धन्यवाद देता हूं.

ये भी पढ़ें :- Telangana: अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच 86 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 20 महिलाएं भी शामिल

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version