मुंडका में हादसाः सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से गई तीन मजदूरों की जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Septic Tank Accident: पश्चिमी दल्ली से बड़ी खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार की दोपहर मुंडका औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की की वजह से तीन मजदूरों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. तीनों मजदूरों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, दोपहर करीब 12:03 बजे ज्वाला पुरी फायर स्टेशन को फैक्ट्री नंबर 93/8, मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में कुछ लोगों के सेप्टिक टैंक में फंसे होने की सूचना मिली. इसके बाद दो वाटर टेंडर मौके पर रवाना किए गए.

रास्ते में भारी ट्रैफिक जाम होने की सूचना मिलने पर टिकरी की ओर से एक अतिरिक्त वाटर टेंडर भी भेजा गया. बचाव अभियान के दौरान एसडीएम की आवश्यकता पड़ने पर डीडीएमए के माध्यम से एसडीएम मुंडका को भी मौके पर बुलाया गया.

दमकल कर्मियों ने सेप्टिक टैंक से तीन मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी. मृतकों की पहचान अरुण (38 वर्ष), संदीप (32 वर्ष) और चांद (42 वर्ष) के रूप में हुई. तीनों सुल्तानपुरी स्थित इंद्रा झील इलाके के निवासी थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक मजदूर के टैंक में उतरने के बाद जहरीली गैस की चपेट में आने पर उसे बचाने के लिए अन्य दो मजदूर भी अंदर गए, लेकिन वे भी गैस की जद में आ गए. मुंडका थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियया घटना की जांच कर रही है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version