मुंगेली में हादसाः कुसमी प्लांट की चिमनी गिरी, 25 से ज्यादा लोग मलबे में दबे, कई के मौत की आशंका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mungeli: छत्तीसगढ़ से बड़े हादसे की खबर आ रही है. यहां मुंगेली में निर्माणाधीन कुसमी प्लांट की चिमनी गिर गई. बताया जा रहा है कि चिमनी के मलबे में 25 से ज्यादा लोग दब गए हैं. कुछ मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है. आस-पास के जिलों से भी प्रशासन की टीम पहुंच रही है. मौके पर राहत कार्य जारी है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन कुसुमी प्लांट में भीषण हादसा हुआ है. चिमनी गिरने से 25 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. वहींस आठ से नौ लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. प्लांट में लोहे के पाइप बनाने की फैक्ट्री का निर्माण हो रहा था, तभी यह हादसा हुआ. पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबे में फसे लोगों को निकालने की कवायद शुरू हो गई है. सरगांव थाना इलाके के रामबोड़ का मामला है.

Latest News

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब 200 खतरनाक कैदियों के बीच! साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में किया गया शिफ्ट

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में एक विशेष सुरक्षा वाले ब्लॉक में स्थानांतरित...

More Articles Like This

Exit mobile version