मुंगेर में हादसाः गैराज में घुसी बेकाबू कार, तीन मजदूरों की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Munger Car Accident: बिहार से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां दुर्घटना मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप मंगलवार की दोपहर हुई. तेज रफ्तार एक बेकाबू कार गलत दिशा में जाकर सड़क किनारे स्थित एक गैरेज में घुसते हुए वहां काम कर रहे तीन लोगों को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया.

WhatsApp Image 2026-04-28 at 3.17.20 PM

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

बताया जा रहा है कि तीनों रोज की तरह गैरेज में काम कर रहे थे. इसी दौरान तभी अचानक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सीधे उनके ऊपर चढ़ गई. किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. मृतकों की पहचान मिन्नत नगर निवासी मु. शाहिद उर्फ टिंकू, बनौदा निवासी मु. अरमान आलम और नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी राजा के रूप में हुई है.

WhatsApp Image 2026-04-28 at 3.17.45 PM

हादसे के बाद फरार हुए कार सवार

हादसे के तुरंत बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार को घेर लिया और पुलिस के सामने ही उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. आक्रोशित लोगों ने मुंगेर-भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गए. पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया.

WhatsApp Image 2026-04-28 at 3.17.28 PM

चालक और अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वाहन को जब्त कार के फरार चालक और अन्य सवारों की पहचान शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपितों तक जल्द पहुंचा जा सके.

Latest News

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी, बिलावल भुट्टो बोले- ‘हम जवाब देने को तैयार हैं’

New Delhi: सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की है....

More Articles Like This