मसूरी में हादसाः फेल हुआ कार का ब्रेक, ठहर गई चार लोगों के जीवन की रफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Mussoorie: उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आई है. यहां मसूरी में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. एक बेकाबू कार करीब 500 मीटर गहरी खआई में गिर गई. यह हादसा झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में हुआ. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई.

ढलान पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार

सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार तीव्र ढलान पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है. इस सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

कार में सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19 वर्ष), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए, नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली (46 वर्ष) सवार थे. चारों का शव खाई से निकाला गया. हादसे का कारण तीव्र ढलान पर वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version