नोएडा में हादसा: ट्रैक्टर-कार की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नोएडाः नोएडा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां रविवार की देर रात दिल्ली से सटे नोएडा में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. बताया जा रहा कि थाना सेक्टर -24 में ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर 24 क्षेत्रान्तर्गत रात करीब 2 बजे एक अल्टो कार डीएल 7 सीएन 8520 से मोहित पुत्र शंकर लाल निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, विशाल पुत्र राजकुमार निवासी थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, मनीष पुत्र किशन सिंह निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, बिट्टू पुत्र हरीश निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली और उत्तम पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली उक्त पांचो व्यक्ति खाना खाने के लिए नोएडा आए थे.

यहां से वापस लौटते समय ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दिया. इस हादसे में मोहित, विशाल, हिमांशु उर्फ बिट्टू, मनीष उपरोक्त की मौत हो गई, जबकि उत्तम उपरोक्त घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version