ओडिशा में हादसाः तालाब में गिरी बेकाबू कार, पांच युवकों की मौत, लौट रहे थे बारात से

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Odisha Car Accident: ओडिशा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा अनुगुल के ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के छतिया गांव के पास बुधवार देर रात हुआ. शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार तालाब में गिर गई. इस दुर्घटना में पांच युवकों की मौत हो गई. दो तैरकर बाहर निकल गए.

मिली जानकारी के अनुसार, मोटांगा थाना क्षेत्र के बंगुरासिंह गांव के सात दोस्त बारात में शामिल होने के लिए कार से इंदिपुर गांव गए थे. देर रात सभी वापस लौट रहे थे. इसी दौरान छतिया गांव के पास चालक तेज रफ्तार वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे स्थित तालाब में गिर गई. दुर्घटना के बाद कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

तैरकर दो युवकों ने बचाई जान

कार में सवार सात दोस्तों में से बबलू और शिबू नामक युवक किसी तरह दरवाजा तोड़कर बाहर निकले और तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य में जुट गई. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों की मदद से पांचों को युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों की पहचान चालक चंद्रकांत स्वाईं, अबिनाश साहू, राकेश साहू, श्रीराम साहू और अभिजीत साहू के रूप में हुई है. सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने की वजह से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है.

Latest News

Bhadrapada Amavasya 2026: पितृ दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति? भाद्रपद अमावस्या पर 7 स्टेप में करें पितरों का तर्पण

भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण, स्मरण और दान-पुण्य किया जाता है. जानिए 7 स्टेप में तर्पण की विधि.

More Articles Like This