ओडिशा में हादसा: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, तीन लोगों की मौत, चार गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अनुगुलः ओडिशा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा नुआपाडा जिले में बुधवार की देर रात हुआ. राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर तिखली के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

रफ्तार तेज होने से चालक ने खोया नियंत्रण

मिली जानकारी के अनुसार, कार में कुल सात युवक सवार थे और किसी काम से खरियार की ओर जा रहे थे. सभी नुआपाडा जिले के कोमना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. अचानक तेज रफ्तार कार से चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पेड़ से टकरा गई.

दो ने मौके पर और तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल कोमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां इलाज के दौरान एक और घायल की मौत हो गई.

अन्य चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version