MLC Election: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में MLC सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, पटना में उठा CCTV का मुद्दा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MLC Election Results:  4 राज्यों की 28 सीटों पर हुए MLC चुनावों के नतीजों का आज ऐलान होना हैं, जिसमें बिहार की 8, उत्तर प्रदेश की 11, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र की 5 विधान परिषद सीटें शामिल हैं. वहीं, आज सुबह 8 बजे से आज वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इस दौरान काउंटिंग सेंटरों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा की गई है. मतगणना को लेकर सभी राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

बिहार में सबसे दिलचस्प मुकाबला

बता दें कि इस चुनावों के रिजल्ट एनडीए और इंडिया गठबंधन के लिहाज से भी अहम माने जा रहे हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव हैं, इस लिहाज से यह एमएलसी चुनाव के नतीजे राज्य की राजनीति के लिहाज से अहम है. इसके अलावा सबसे दिलचस्प मुकाबला बिहार में है. दरअसल, पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के विधायक रहे अनंत सिंह ने खुलकर पार्टी के प्रत्याशी नीरज सिंह का विरोध किया था और जनसुराज के अनुज सिंह का समर्थन किया था. जिसके बाद अनंत सिंह को पार्टी से हटा दिया गया. ऐसे में यहां के नतीजों पर सबकी नजरें हैं.

मतगणना के बीच संजय यादव ने शुरू किया धरना

बिहार विधान परिषद की सीटों के नतीजों के बीच विवाद भी शुरू हो गया है. पटना में मतगणना स्थल पर कांग्रेस नेता संजय यादव ने धरना शुरू कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सेंटर में कैमरा लगा है, लेकिन जहां वोटों की गिनती हो रही है, वहां कैमरा नहीं लगाया है. ये सीधी-सीधी धांधली है. अगर यहां कैमरा नहीं लगाया जाएगा तो मेरा धरना जारी रहेगा. यही आरोप जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह ने भी लगाया है.

Latest News

दिवाली-छठ पर ट्रेन से घर जाना होगा आसान, पूर्वांचल से बंगाल रूट की ट्रेनों के बढ़े फेरे

Diwali Chhath Special Train: दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए...

More Articles Like This

Exit mobile version