ओडिशा में हादसा: रायगढ़ में निर्माणाधीन पुलिया गिरी, 4 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत

ओडिशाः ओडिशा के रायगढ़ जिले से बड़े हादसे की खबर आ रही है. यहां सोमवार को एक निर्माणाधीन पुलिया ध्वस्त हो गई. मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं. यह घटना कल्याणसिंहपुर ब्लॉक के उपरसाजा गांव में हुई. बताया गया है कि जब यह हादसा हुआ, उस समय ये लोग पुलिया के नीचे जमा हुए बारिश के पानी में नहा रहे थे.

पुलिस के अनुसार, दमकल और पुलिस के जवानों का एक दल मलबा हटाने के काम में लगा है. पुलिस ने कहा कि उन्हें मलबे में और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है. उधर, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए.

Latest News

CM योगी बोले: अयोध्या के वैभव को लूटने और बदनाम करने की कुदृष्टि अब नहीं पड़ने देंगे, सभी संकल्प लें कि…

Ayodhya Deepotsav 2026: अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडे नहीं...

More Articles Like This

Exit mobile version