पाकिस्तान में हादसाः पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 छात्रों और एक शिक्षक की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Pakistan: पाकिस्तान से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है. यहां भीषण हादसा हो गया है. यह हादसा पेशावर में हुआ. गुरुवार को एक निजी स्कूल की छत गिर गई. इस दुर्घटना में कम से कम 28 छात्रों और एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पेशावर में एक निजी स्कूल की छत गिर गई. इस हादसे में कम से कम 28 बच्चों की एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा शहर की दिर कॉलोनी में हुआ.

कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर (CCPO) डॉ. मियां सईद ने हादसे में बच्चों की मौत और घायलों की जानकारी दी. घटना के बाद राहत और बचाव दल मलबे में फंसे बच्चों और स्कूल के कर्मचारियों की तलाश में जुटा हुआ हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version