पलवल में हादसाः खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, पांच श्रद्धालुओं की मौत, 16 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

KMP Expressway Accident: हरियाणा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पलवल में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकरा गई. इस  हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 16 लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया.

खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहे थे पिकअप सवार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनपुर मुरैया, मकोया, चांदा और आसपास के करीब 21 ग्रामीण रक्षाबंधन के पर्व पर अपने गांवों से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के दर्शन करने के लिए पिकअप से निकले थे. ग्रामीण सोमवार की शाम को राजस्थान के खाटू श्याम, बालाजी के दर्शन कर मथुरा के वृंदावन के लिए रवाना हुए थे.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

मंगलवार सुबह जैसे ही पिकअप पलवल की सीमा में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार सभी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस और एम्बुलेंस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 16 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल

इस दुर्घटना में विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी और महेश की मौत हो गई. जबकि सुनील, श्वेता यादव, सुधा, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा, गोरा देवी, रेखा घायल हैं.

दुर्घटना के बाद फरार हुआ पिकअप चालक

हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से लेकर फरार हो गया, जबकि पिकअप चालक सुधीर भी फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version