पटना में हादसाः दो कारों की टक्कर, दो की मौत, सात लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटनाः पटना से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां बिहटा थाना क्षेत्र के परेब गांव में दो कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार,बिहटा थाना इलाके के परेब गांव में तेज रफ्तार दो कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों कार में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने सभी को पटना रेफर कर दिया.

घटना की पुष्टि पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षा ने की हैं. प्राथमिक सूचना में चार की मौत बताई जा रही है. थाना प्रभारी ने मौके पर दो की मौत और सात को घायल अवस्था में अस्पताल भेजने की जानकारी दी है. फिलहाल, पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना जांच कर रही है.

Latest News

Silicon Valley Open: पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची अनाहत सिंह, रोमांचक मुकाबले में मिस्र की सलमा को हराया

Redwood City: दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी भारत की अनाहत सिंह ने मिस्र की छठी सीड सलमा हैनी...

More Articles Like This

Exit mobile version