इस मूलांक के लोगों में छिपी होती है धन कमाने की कला, महत्वाकांक्षी, धैर्यवान और अपनी योजनाओं को लेकर माने जाते है गंभीर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Numerology Birth Date Destiny: अंक ज्योतिष अंकों और जन्मतिथि के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव, भविष्य और जीवन की संभावनाओं का आकलन करने वाली एक प्राचीन विद्या है. इस ज्योतिष विद्या के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ऐसे में आज हम मूलांक 8 वाले लोगों के बारे में बात करने वाले है.

बता दें कि अंक ज्योतिष के अनुसार, महीने की 17 तारीख को जन्म लेने वाले लोग महत्वाकांक्षी, धैर्यवान और अपनी योजनाओं को लेकर गंभीर माने जाते हैं. ये अक्सर अपने लक्ष्य के बारे में तब तक ज्यादा चर्चा नहीं करते, जब तक उस पर अच्छी-खासी प्रगति ना कर लें. कई बार तो अचानक पता चलता है कि उन्होंने नया कारोबार शुरू कर दिया है या संपत्ति खरीद ली है. अंक ज्योतिष में इस स्वभाव को उनकी जन्मतिथि से जोड़कर देखा जाता है.

कैसे अलग है मूलांक 8?

अंक ज्योतिष में किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 8 होता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि 17 का योग 1+7=8, 26 का योग 2+6=8 होता है. अंक ज्योतिष में 8 अंक का संबंध न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनि से है. वहीं, 17 तारीख में शामिल अंक 1 को सूर्य और अंक 7 को केतु से संबंधित माना जाता है. मान्यता है कि सूर्य आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है, जबकि केतु अंतर्ज्ञान और एकांत पसंद करने की प्रवृत्ति से जुड़ा है. शनि के प्रभाव के साथ इनका मेल ऐसे व्यक्ति का संकेत माना जाता है, जो सफलता तो चाहता है, लेकिन उसे दिखावे या प्रशंसा की जरूरत नहीं होती.

लक्ष्यों को लेकर रहते हैं गंभीर

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 वाले लोग कम उम्र से ही अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर हो जाते हैं. वे अपनी जरूरतों और इच्छाओं के लिए बचत करने से लेकर भविष्य की योजनाएं बनाने तक, हर काम सोच-समझकर करना पसंद करते हैं. ऐसा करना और सोचना इनके अंदर जन्मजात ही होता है. हालांकि, इन्हें सफलता हमेशा जल्दी नहीं मिलती. माना जाता है कि इन्हें कई बार असफलताओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन धैर्य रखने, गलतियों से सीखने और दोबारा प्रयास करने की प्रवृत्ति इन्हें आगे बढ़ने में मदद कर सकती है.
यही वजह है कि अंक ज्योतिष में इन तिथियों में जन्मे लोगों के लिए प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग, कानून और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्र अनुकूल बताए गए हैं. कुछ मान्यताओं के अनुसार, अनुभव और निरंतर प्रयासों के साथ 35 वर्ष की उम्र के बाद इन्हें करियर में बेहतर अवसर मिल सकते हैं.

पैसों के मामले में कैसे होते हैं मूलांक 8 वाले लोग?

माना जाता है कि मूलांक 8 वाले लोग खर्च करने से पहले काफी सोच विचार करते हैं. किसी वस्तु को खरीदने से पहले उसकी कीमत के साथ-साथ क्वालिटी और लंबे समय तक उपयोगिता पर भी ध्यान देते हैं. इसके अलावा, फिक्स्ड डिपॉजिट, संपत्ति और लंबी अवधि के म्यूचुअल फंड जैसे विकल्पों में रुचि रखने की बात भी कही जाती है. इन लोगों के बारे में यह भी माना जाता है कि आर्थिक सुरक्षा मिलने के बाद ये अच्छा घर या कार जैसी चीजों पर खर्च करना पसंद कर सकते हैं. परिवार में भी इन्हें जिम्मेदार माना जाता है और बड़े आर्थिक फैसलों में इनकी सलाह ली जा सकती है.
Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version