कतर में हादसाः प्रमुख गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल में भीषण विस्फोट, 54 लोग घायल, 18 लापता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gas Plant Blast: कतर के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण रास लफ़्फान औद्योगिक क्षेत्र से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. रविवार की देर रात यहां के एक प्रमुख प्राकृतिक गैस निर्यात टर्मिनल में भीषण विस्फोट हो गया. इस हालसे में कम से कम 54 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि 18 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

कतर के गृह मंत्रालय और ऊर्जा विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह धमाका बारजान संयंत्र में उस समय हुआ, जब हालिया युद्ध या तनाव के बाद बारजान संयंत्र में स्थित इस गैस टर्मिनल को दोबारा शुरू किया जा रहा था. इसी प्रक्रिया के दौरान अचानक एक हिस्से में जोरदार विस्फोट हो गया.

शुरुआत में कतर के गृह मंत्रालय ने इस विस्फोट की जानकारी बहुत सीमित तरीके से दी थी और दावा किया था कि हादसे में केवल कुछ ही लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, लेकिन बाद में सामने आए आंकड़ों ने घटना की भयावहता को उजागर कर दिया. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Latest News

तमिलनाडु के CM विजय का 52वां जन्मदिन आज, PM Modi, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

CM Vijay Birthday: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version