राजस्थान में हादसा: हाईवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Bus Accident: राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां हनुमानगढ़ जिले में स्लीपर बस और ट्रेलर ट्रक की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

ओवरटेक करते समय ट्रस से टकराई बस

जानकारी के अनुसार, बस श्रीगंगानगर के रावतसर से जयपुर जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में दो ट्रेलर ट्रक सरसों के बीज से लदे सड़क पर खड़े थे. बस ड्राइवर ने इन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी बीच सामने से आ रहे एक दूसरे ट्रेलर ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

इस हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पहले रावतसर अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर पाए गए तीन-चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल, रावतसर अस्पताल में सात घायल भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है.

एसडीएम संजय अग्रवाल ने बताया

रावतसर के एसडीएम संजय अग्रवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पांच लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे. घायलों में से कुछ की हालत नाजुक है, लेकिन डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं. एसडीएम और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना.

हादसे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख

इस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा, “मेगा हाईवे पर बारमसर के पास रावतसर इलाके में हुए इस भयानक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत बेहद दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें.”

Latest News

Instagram-YouTube Tax News: सोशल मीडिया से कमाई करने वालों के लिए जरूरी खबर, ITR-TDS और GST के ये नियम जानें

Instagram, YouTube और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ITR, TDS, GST और Section 44AD के नियम बेहद महत्वपूर्ण हैं. जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान.

More Articles Like This

Exit mobile version