Reel बनाने की सनक ने ली युवक की जान, Instagram पर स्वैग दिखाने के लिए खुद को मारी गोली

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके में रील बनाने के चक्कर में एक युवक को गोली लग गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है.

युवक ने अनजाने में खुद को गोली मार ली

जानकारी के अनुसार दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके में सोशल मीडिया पर स्टंट और वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक ने अनजाने में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है. घटना के वक्त पवन अपने चचेरे भाई के साथ बैठा हुआ था. बताया जा रहा है कि पवन का भाई अपनी लाइसेंसी पिस्टल के साथ वीडियो बना रहा था. दोनों युवक पिस्टल के साथ स्टंट कर रहे थे और मोबाइल में उसे रिकॉर्ड कर रहे थे. इसी दौरान ‘स्वैग’ दिखाने की कोशिश जानलेवा साबित हुई. परिजनों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी.

गोली सीधे पवन के दिल में जा लगी Delhi News

चश्मदीदों और शुरुआती जांच के मुताबिक, स्टंट के दौरान पवन ने पिस्टल हाथ में ली. उसने जैसे ही पिस्टल में मैगजीन लोड की और उसे अपने सीने से सटाया, तभी अचानक ट्रिगर दब गया. गोली सीधे पवन के दिल में जा लगी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पवन खून से लथपथ हालत में पड़ा था.

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

आनन-फानन में पवन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी. डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन घाव इतना गहरा था कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पिस्टल को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पिस्टल का लाइसेंस नियमों के तहत इस्तेमाल हो रहा था. इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाने के बढ़ते चलन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो की मुरीद हुई नॉर्वे की राजदूत, दिखाई सफर की झलक, बांधे तारीफ की पुल

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version