राजगढ़ में हादसाः ब्रिज की रेलिंग से टकराई बस, चालक सहित चार की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajgarh Accident: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां राजगढ़ जिले के ब्यावर शहर के बाहर बने बाईपास पर 90 डिग्री की घुमावदार ब्रिज पर तेज रफ्तार एक स्लीपर कोच ब्रिज की सीमेंट रेलिंग से घिसटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में चालक सहित सहित लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

लखनऊ से से इंदौर जा रही थी बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनलएल 01, डी-3436 स्लीपर कोच की बस लखनऊ से उज्जैन होते हुए इंदौर जा रही थी. इसी दौरान ब्यावरा बायपास पर शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे बाद इंदौर रोड के लिए बने घुमावदार ब्रिज का अनुमान चालाक नहीं लग सका और टर्न होने के चलते जैसे ही चालक ने बस को नियंत्रित करने के लिए मोड़ा, बस ब्रिज के सीमेंट कंक्रीट बाउंड्री से जा टकराई और घिसटते हुए आगे की ओर बढ़ गई.

जैसे ही बस सीमेंट कंक्रीट बाउंड्री से टकराकर आगे बड़ी तो बस की खिड़कियों के कांच टूटने के साथ ही कई यात्री बस से ब्रिज के नीचे भोपाल रोड व साइड में जाकर गिर गए. इस हादसे में चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 12 यात्री पूरी तरह से घायल हो गए.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है, उनमें चारों कर्नाटक बिहार वी उत्तर प्रदेश रहने वाले थे. मृतकों की पहचान रवि केबी (45 वर्ष) पिता बसप्पा, निवासी, बैंगलोर कर्नाटक, बेलाल अली पिता कलीम उल्ला मियां, निवासी गोपालगंज, बिहार, चालक विकास, पिता अवध नारायण शुक्ला, निवासी तेंदुली, फतेहपुर, उप्र और ज्योतिरादित्य, पिता विक्रम सिंह गौड़ शामिल हैं.

जानकारी होते ही अस्पताल पहुंचे एसपी

पुलिस ने सभी घायलों को ब्यावर से सिविल अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अमित कुमार, सुरेंद्र प्रताप, सुमन शर्मा, श्रीनिवास और केशव को भोपाल रेफर कर दिया. जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार तोलानी राजगढ़ से ब्यावर से सिविल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों का हाल जानते हुए चिकित्सकों से जानकारी ली. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

IND vs NZ 2nd T20I: 18 गेंदों में 46 रन, तिलक-नितीश का तूफान; हारी हुई बाजी जीतकर भारत ने रचा कमाल

IND vs NZ 2nd T20I: क्रिकेट में आखिरी गेंद तक मुकाबला पलट सकता है और भारत ने न्यूजीलैंड के...

More Articles Like This

Exit mobile version