शिमला में हादसा: एचआरटीसी बस और कार में टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shimla Accident: हिमाचल प्रदेश से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. राजधानी शिमला के पास घंडल में गुरुवार को एचआरटीसी बस और कार की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-205 पर घंडल में एचआरटीसी की बागीपुल से शिमला आ रही एक इलेक्ट्रिक बस और कार में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया, जहां डाक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ. कार में सवार लोग जिला सोलन के बताए जा रहे हैं. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

गाजीपुर में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का समापन, 31 हजार से अधिक लोगों ने लिया चिकित्सा सेवाओं का लाभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा द्वारा लंका मैदान में आयोजित तीन...

More Articles Like This

Exit mobile version