सिद्धार्थनगर में हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Siddharthnagar Accident: सिद्धार्थनगर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां मगंलवार की देर रात भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. तीनों युवक चौरा बनगवा गांव के रहने वाले थे.

बाइक से घूमने निकले थे किशोर और युवक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चौरा बनगवा गांव निवासी विशाल प्रजापति (16 वर्ष), मुकेश अग्रहरि (16) और इंद्रजीत गौतम (20 वर्ष) मंगलवार रात बाइक से घूमने निकले थे. रात करीब डेढ़ बजे तीनों भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे के पास पहुंचे. इसी बीच भड़रिया की ओर से बस्ती जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

Shardiya Navratri 6th Day: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 6th Day: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति की छठवें स्‍परूप मां कात्‍यायनी की पूजा की जाती...

More Articles Like This

Exit mobile version