CM योगी का मिर्जापुर दौरा: विंध्याचल धाम में दर्शन किए, शिक्षक सम्मेलन में सपा पर जमकर बरसे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cm Yogi Mirzapur Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की सुबह मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे. उनका हेलीकॉप्टर विंध्याचल के मोतिया झील हेलीपैड पर उतरा. मुख्यमंत्री मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किए. इसके बाद सीएम योगी कालीखोह मंदिर मोड़ स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचे. यहां उन्होंने शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा. भाजपा के स्नातक और शिक्षक प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की.

सीएम योगी ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को विजयी बनाकर विधान परिषद भेजने के लिए लोगों से अपील की. सीएम ने कहा डबल इंजन की सरकार सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दे रही है. प्रोजेक्ट अलंकार के पास जो कार्य कर पा रहे हैं या निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नौजवानों को नौकरी देने का काम कर रहे हैं, इसके लिए आपके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि लगातार प्रयास किए हैं. तब यह सरकार उन चीजों को लेकर आई, तभी कार्य आगे बढ़ पाया है.

सीएम योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो आपकी आवाज उठा सके, आपके हाथों के संवर्धन की आवाज बन सके. शासन से उन योजनाओं को स्वीकृत कर सके जो आप तक पहुंच सके और अच्छा प्रतिनिधि जब आप चुनते हैं तो आपके सभी समस्याओं का समाधान होता है. वहीं, गलत प्रतिनिधि चुनने से मानो समस्या का समाधान होने वाला भी हो तो उसके मार्ग में एक बैरियर खड़ा कर दिया है. समाजवादी पार्टी यही बैरियर है. मेडिकल कॉलेज ना बने इसके लिए इन लोगों ने व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया. भदोही में विश्वविद्यालय में न बने इसके लिए व्यवधान पैदा किया. मां गंगा में मिर्जापुर में और भदोही में पुल का निर्माण हो या सोनभद्र में मेडिकल कॉलेज न बने, इसके लिए भी व्यवधान पैदा करने का प्रयास सपा ने किया.

उम्मीदवारों को चुनकर विधान परिषद भेजने का काम कीजिए 

सीएम योगी ने कहा यह सब विकास करना है तो फिर इनको बैरियर ही बने रहने दीजिए. चुनकर के मत भेजिए. इनके बैरियर को हम एक झटके में उखाड़ कर बाहर कर देंगे. अपने आप को तैयार होना होगा और बहन और भाइयों इसी के लिए आज हम सब आपके पास आए हैं. 23 अक्तूबर की तिथि विधान परिषद की शिक्षक विधान परिषद सीट के लिए वाराणसी खंड का चुनाव होने जा रहा है. वाराणसी में 9 जनपद हैं, बलिया से लेकर के मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी सहित सभी जिलों में विकास के लिए अपने प्रयास को आगे बढ़ाना होगा. स्नातक और शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवारों को चुनकर विधान परिषद भेजने का काम कीजिए.

Latest News

20 अक्टूबर से लागू होगा भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता, व्यापार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

India-New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 20 अक्टूबर से लागू हो जाएगा, जिससे दोनों...

More Articles Like This

Exit mobile version