सीतापुर में हादसा: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत, फरार हुआ चालक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident In Sitapur: रविवार की सुबह यूपी के सीतापुर में सड़क दुर्घटना हो गई. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सीतापुर-गोला मार्ग पर हुए इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटे और उनकी मामी की दर्दनाक मौत हो गई.

शादी समारोह से बाइक से लौट रहा था परिवार

मिली जानकारी के मुताबिक, रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम अरथाना निवासी हिमांशु पांडेय (25 वर्ष) अपनी मां रेखा पांडेय (50) और मामी सुनीता (45 वर्ष) पत्नी जयशंकर बाजपेई के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे. रविवार सुबह जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली देहात के कचनार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ककरहा के पास अंगरासी मोड़ पर पहुंची, तभी सीतापुर से गोला की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी.

मां-बेटे की मौके पर हुई मौत, मामी ने अस्पताल में तोड़ा दम

टक्कर इतनी तेज थी कि हिमांशु और उसकी मां रेखा पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, गंभीर रूप से घायल मामी सुनीता को सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने उनकी भी सांसे थम गई. हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कचनार चौकी प्रभारी टीबी सिंह और कोतवाली देहात थानाध्यक्ष अमर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई है.

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This