दक्षिण कोरिया में हादसाः भरे बाजार में घुसा बेकाबू ट्रक, दो लोगों की मौत, 18 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident In South Korea: दक्षिण कोरिया में हादसा हुआ है. यहां बुचॉन शहर (ग्योंगगी प्रांत) में गुरुवार को एक बेकाबू ट्रक पारंपरिक बाजार में घुस गया और कई लोगों व दुकानों से टकरा गया. इससे वहां चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और करीब 150 मीटर तक तेज रफ्तार में बाजार के अंदर घुसता चला गया. इस दौरान उसने कई दुकानों और लोगों को टक्कर मार दी.

लोगों और दुकानों से टकराया ट्रक

आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब बाजार में भीड़ थी और कई लोग खरीदारी कर रहे थे. ट्रक पहले लगभग 28 मीटर पीछे की ओर गया और फिर अचानक तेज रफ्तार से आगे बढ़ते हुए दुकानों की कतार और लोगों में जा टकराया. पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने गाड़ी के अचानक तेज होने को हादसे की वजह बताया है. जांच में यह भी पाया गया कि चालक शराब या किसी नशे के प्रभाव में नहीं था.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर है. हादसे की जांच जारी है, ताकि यह पता चल सके कि ट्रक में कोई तकनीकी खराबी थी या मानवीय गलती से यह हादसा हुआ है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version